|
अमेरिका और ईरान
के बीच कुछ बुरा भी हो सकता है
ट्रंन की हत्या की धमकी पर
अमेरिका भी गरम...
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अब कुछ
भी बुरा हो सकता है। यहां तनाव अभी भी करकरार है। पिछले दिनों अमेरिका के
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि ईरान ने कोई कदम उठाया तो उसे
नेस्तनाबूद कर दिया जाए। ट्रंप ने माना कि पिछले महीने तुर्किए में नाटो शिखर
सम्मेलन के बाद उन्होंने सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर गुपचुप तरीके से विमान
बदला था। ट्रंप ने कहा कि यह कदम ईरान की संभावित हत्या की साजिश की आशंका के
चलते उठाया गया।
सूत्रों ने बताया कि ट्रंप को मिसाइल अटैक का इनपुट मिला था। अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की
तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। टूथ सोशल पर ट्रंप ने गरम होकर लिखा
कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें
दागी जाएंगी। अमेरिका ने तो अपने नागरिकों को खाड़ी देशों से स्वदेश लौटने को
कहना शुरू कर दिया है। ट्रंप कहते हैं कि हमारे सामने ऐसा देश है, जो 50 वर्षों
से मध्य पूर्व में दादागिरी करता रहा है।
ऐसे में युद्धविराम और शांतिवार्ता के प्रयास कैसे सफल होंगे यह कहना मुश्किल
है। हलांकि बीच बीच में इसके लिए प्रयास किए जाते हैं और फिर वही प्रयास शून्य
में तब्दील हो जाते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर
पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा है कि वह
सार्वजनिक रूप से यह ऐलान करे कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी व्यावसायिक जहाजों के
लिए खुला रहेगा और व्यापारिक जहाजों पर हमले बंद किए जाएंगे।
ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है तो इसके तुरंत बाद
हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। अमेरिकी सेना ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी
तरह तबाह और नष्ट कर देगी। ट्रंप ने युद्ध और उसके बाद कायम अस्थिर युद्धविराम
के दौरान कई बार अरबी में ईश्वर का नाम भी लिया था। उन्होंने ईरान की सभ्यता को
नष्ट करने की धमकी दी है। उन्होंने दावा किया कि यह चेतावनी उनके खिलाफ हत्या
की धमकियों के जवाब में है।
पिछले दिनों खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान कई लोगों ने ऐसे पोस्टर और बैनर
लहराए, जिनमें ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या की मांग की गई थी। ईरान के सुप्रीम
लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली
खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। मोजतबा ने कहा कि उनके पिता और
सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लेना देश की मांग है और यह जरूर होना चाहिए।
उन्होंने यह बात उनके टेलीग्राम अकाउंट पर जारी एक लिखित मैसेज में कही।
खामेनेई ने यह मैसेज अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के मौके
पर दिया।
खामेनेई ने मैसेज में कहा कि हम शहीद नेता और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों
के खून का बदला अपराधी और बदनाम हत्यारों से लेने का वादा करते हैं। अमेरिका
चाहता है कि ईरान खुलकर कहे कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले सभी
व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रहेगी और उन पर किसी तरह का हमला नहीं
किया जाएगा। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन चाहता है कि ईरान यह भी
स्वीकार करे कि उसने पहले जो कार्रवाई की, वह गलत थी। ईरान और अमेरिका के बीच
चल रहे टकराव की बीच आ रही खबरें यही एहसाहस करवाती है कि शांतिवार्ता अभी तक
किसी ठोस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई है।
|